चैंपियंस ट्रॉफी में पिछले 12 साल से एक भी मैच नहीं जीती है ऑस्ट्रेलिया
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 टूर्नामेंट 19 फरवरी से शुरु होने वाला है। ऑस्ट्रेलिया पिछले 12 सालों में इस टूर्नामेंट का एक भी मैच नहीं जीती है। ऑस्ट्रेलिया पिछले दोनों ही संस्करणों (2013 और 2017) के ग्रुप स्टेज में एक भी मैच न जीत पाने के कारण बाहर हो गई थी। इस बार यह टूर्नामेंट करीब 8 साल बाद हो रहा है।