भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर पुरुष क्रिकेट में अपनी 7वीं आईसीसी ट्रॉफी हासिल की। फैन्स इसे पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी (जर्सी नंबर-7) के सम्मान में 'थाला फॉर ए रीजन' से जोड़ रहे हैं। गौरतलब है, भारत ने 2 वनडे विश्व कप (1983, 2011), 2 टी20 विश्व कप (2007, 2024) और 3 चैंपियंस ट्रॉफी (2002, 2013 और 2025) जीती है।