चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत की जीत के बाद भारतीय टी20I कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भारत के वनडे व टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा के लिए इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखा है। सूर्यकुमार ने लिखा, "हमारे कप्तान ने फिर से ट्रॉफी जीती! अच्छे लोगों के साथ अच्छी चीज़ें होती हैं और रोहित सबसे अच्छे, सहायक और मिलनसार लोगों में से एक हैं।"