रिपोर्ट्स के अनुसार, बीसीसीआई ने चैंपियंस ट्रॉफी-2025 में भारत की जर्सी पर पाकिस्तान का नाम छापने से इनकार कर दिया है। चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान की मेज़बानी में खेली जानी है लेकिन टीम इंडिया टूर्नामेंट के सभी मुकाबले दुबई में खेलेगी। पीसीबी के एक अधिकारी ने कहा, "बीसीसीआई क्रिकेट में पॉलिटिक्स ला रही है...जो खेल के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं है।"