चैंपियंस ट्रॉफी में ये 5 बल्लेबाज़ दिखा सकते हैं अपना जलवा, ICC ने बताए नाम

आईसीसी ने उन 5 बल्लेबाज़ों के नाम बताए हैं जो चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अपना जलवा दिखा सकते हैं। इनमें भारत के श्रेयस अय्यर, पाकिस्तान के फखर ज़मान, न्यूज़ीलैंड के डेरिल मिचेल, दक्षिण अफ्रीका के हेनरिक क्लासेन और इंग्लैंड के बेन डकेट के नाम शामिल हैं। आईसीसी ने कहा कि मिडल ओवर में अय्यर भारत के लिए अहम होंगे।