चैंपियंस ट्रॉफी मैच से पहले पाक वायुसेना के एयर शो के दौरान डर गए न्यूज़ीलैंड के कॉनवे

चैपियंस ट्रॉफी 2025 के मैच से पहले न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाज़ डेवन कॉनवे बुधवार को कराची में पाकिस्तानी एयरफोर्स के एयर शो के दौरान डर गए। इसका वीडियो सामने आया है जिसमें कॉनवे को डरते हुए देखकर उनके साथी खिलाड़ी ग्लेन फिलिप्स और मार्क चैपमैन हंसते हुए दिखाई दे रहे हैं। मैच में कॉनवे 10 रन बनाकर आउट हो गए।