चैंपियंस ट्रॉफी विराट व रोहित के लिए खुद को साबित करने का मौका हैः हरभजन सिंह

पूर्व भारतीय गेंदबाज़ हरभजन सिंह ने विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर कहा है, "विराट और रोहित ने अपने पिछले प्रदर्शन को देखते हुए उम्मीद के अनुसार रन नहीं बनाए हैं।" उन्होंने आगे कहा, "चैंपियंस ट्रॉफी में उनके पास यह साबित करने का शानदार मौका है कि वे कैसे अब भी भारत के लिए मैच जीत सकते हैं।"