रिपोर्ट्स के अनुसार, चैंपियंस ट्रॉफी-2025 से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा कप्तानों के फोटोशूट व प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए पाकिस्तान नहीं जाएंगे और बीसीसीआई इस बात को लेकर दृढ़ है। इससे पहले रिपोर्ट्स थीं कि बीसीसीआई ने टूर्नामेंट के लिए भारत की जर्सी पर पाकिस्तान का नाम छापने से इनकार कर दिया है। टूर्नामेंट की शुरुआत 19 फरवरी से होगी।