चैंपियंस ट्रॉफी से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस व कप्तानों के फोटोशूट किए गए कैंसिल: रिपोर्ट्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी से पहले कप्तानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस और कप्तानों के फोटोशूट कार्यक्रम को कैंसिल कर दिया गया है। हालांकि, इसको लेकर अभी आईसीसी की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 16 फरवरी को लाहौर में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के उद्घाटन समारोह का आयोजन किया जाएगा।