चाकू के हमले से बचकर मदद मांगने भागा कॉलेज छात्र, US के पुलिस अधिकारियों ने उसी को मारी 5 गोली
ओरेगन (अमेरिका) में कॉलेज छात्र ने पुलिस पर लापरवाही और 5 गोलियां चलाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दायर किया है। बकौल रिपोर्ट, उसके भाई ने नशे की हालत में उसे चाकू की नोक पर बंधक बनाया था। पुलिस मौके पर पहुंची तो छात्र खुद को बचाकर भाग निकला। उसके घर से बाहर निकलते ही पुलिस ने उसपर फायरिंग की।