inshorts

चाकू से नहीं कटा तो आरी से पनीर काटने लगा शख्स, वीडियो देख बोले लोग- लोहे के दांत लगेंगे!

ऑनलाइन वायरल एक वीडियो में एक शख्स पनीर को चाकू की बजाय आरी से काटता नज़र आ रहा है। पनीर की सख्त बनावट देखकर लोगों ने इसमें मिलावट की आशंका जताई है और सवाल उठाया कि पनीर इतना कठोर कैसे हो सकता है। वीडियो पर एक यूज़र ने लिखा, "इसको खाने के लिए क्या लोहे के दांत लगवाने पड़ेंगे?"