सिरमौर (हिमाचल प्रदेश) के एक सरकारी स्कूल से जुड़े चेक में गलत स्पेलिंग लिखने वाले ड्रॉइंग मास्टर को निलंबित कर दिया गया है जबकि प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई पर भी विचार किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई चेक की तस्वीर में 'seven' को 'saven', 'thousand' को 'thursday', 'hundred' को 'harendra' और 'sixteen' को 'sixty' लिखा गया था।