inshorts

चिकन के किस हिस्से में होता है सबसे अधिक प्रोटीन?

होलिस्टिक डाइटिशियन डॉक्टर गीतिका चोपड़ा के अनुसार, चिकन ब्रेस्ट प्रोटीन का बेहतर स्रोत है। 100 ग्राम पके चिकन ब्रेस्ट में 22-25 ग्राम लीन प्रोटीन होता है जबकि चिकन थाई में 18-19 ग्राम प्रोटीन और फैट ज़्यादा होता है। इसलिए वेट लॉस, डायबिटीज़ और फिटनेस के लिए ब्रेस्ट ज़्यादा फायदेमंद मानी जाती है।