चेकलिस्ट के साथ टाइम मैगज़ीन कवर पर छपी मस्क की फोटो, बोले- यह मेरी चेकलिस्ट नहीं

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने टाइम मैगज़ीन के कवर पर उनकी फोटो के साथ छपी चेकलिस्ट पर प्रतिक्रिया दी है। X पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, "यह मेरी चेकलिस्ट नहीं है...मैं जीवन को दूसरे ग्रहों पर बसाना चाहता हूं और इस लिस्ट में शामिल कुछ चीज़ें उसके लिए ज़रूरी हैं।" चेकलिस्ट में मस्क की कई उपलब्धियां शामिल हैं।