चोट के कारण अफगानिस्तान के नवीन उल हक T20 वर्ल्ड कप से हुए बाहर
अफगानिस्तान के तेज़ गेंदबाज़ नवीन उल हक वेस्टइंडीज़ के खिलाफ आगामी 3 मैचों की T20I सीरीज़ और अगले महीने शुरू हो रहे T20 विश्व कप से बाहर हो गए हैं। नवीन की चोट किस तरह की है इस बारे में अधिक जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अब तक उनके विकल्प की घोषणा नहीं की है।