चोट के कारण बांग्लादेश के खिलाफ T20I सीरीज़ से बाहर हुए शिवम दुबे
भारतीय आल-राउंडर शिवम दूबे पीठ की चोट के कारण बांग्लादेश के खिलाफ टी20I सीरीज़ से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने बताया है कि सीनियर चयन समिति ने शिवम की जगह तिलक वर्मा को टीम में शामिल किया है और वह रविवार को ग्वालियर में टीम से जुड़ेंगे। 6-अक्टूबर को ग्वालियर में भारत-बांग्लादेश के बीच पहला टी20I मैच खेला जाएगा।