inshorts

चोट के चलते न्यूज़ीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज़ से भी बाहर हुए वाशिंगटन सुंदर

न्यूज़ीलैंड के खिलाफ जारी वनडे सीरीज़ के दौरान चोटिल हुए ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर अब टी20I सीरीज़ से भी बाहर हो गए हैं। PTI की रिपोर्ट के अनुसार, सुंदर 21 जनवरी से शुरू हो रही टी20I सीरीज़ तक फिट नहीं हो सकते हैं। सुंदर को बाईं पसली के हिस्से में साइड स्ट्रेन की समस्या हुई है।