inshorts

चोट के बाद खिलाड़ी और अधिक मज़बूत बन जाता है: मोहम्मद शमी

चोट के कारण लंबे समय तक टीम से बाहर रहे भारतीय तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी ने कहा है, "मैंने पूरे एक साल इंतज़ार किया और (पूरी फिटनेस हासिल करने के लिए) बहुत मेहनत की है।" उन्होंने आगे कहा, "जब आप चोटिल होते हो तो मुझे लगता है कि एक खिलाड़ी के रूप में आप और अधिक मज़बूत बन जाते हो।"