पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज़ फखर ज़मान चोटिल होने के कारण चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर हो गए हैं। फखर को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ मैच के पहले ओवर में फील्डिंग के दौरान चोट लगी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फखर को छाती की मांसपेशियों में दर्द है जिसके चलते डॉक्टर ने उन्हें पूरी तरह से आराम करने को कहा है।