चिटफंड घोटाले में ED ने की छापेमारी, 6 लग्ज़री गाड़ियां और ₹1 करोड़ बरामद, 182 खाते फ्रीज़
₹2000 करोड़ के चिटफंड घोटाला मामले में ईडी ने विशाखापट्टनम और हैदराबाद में डब्ल्यूबीईपीएल कंपनी से जुड़े 5 ठिकानों पर छापेमारी की है। ईडी ने छापेमारी में ₹1.01 करोड़, 6 लग्ज़री गाड़ियां, ज़मीन से जुड़े कागज़ात, डिजिटल डिवाइस और ज़रूरी दस्तावेज़ बरामद किए। एजेंसी ने कंपनी और उसके निदेशकों से जुड़े 182 बैंक खाते फ्रीज़ करने के आदेश दिए हैं।