चौड़े साइज़ वाले 30 और एयरक्राफ्ट खरीदेगी इंडिगो, इस कंपनी से हुई डील

इंडिगो ने एयरबस के साथ 30 और A350-900 वाइड-बॉडी विमान खरीदने के समझौते पर हस्ताक्षर कर लिया है जिसके बाद एयरलाइन के पास ऐसे विमानों की कुल संख्या 60 हो जाएगी। इन विमानों में रोल्स-रॉयस ट्रेंट XWB-84 इंजन लगाए जाएंगे और 2027 से डिलीवरी शुरू होगी। इस सौदे से कंपनी अपनी लंबी दूरी वालीं सेवाएं और मज़बूत करना चाहती है।