केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ देश का पहला ऐसा शहर बन गया है जहां अब कोई झुग्गी झोपड़ी नहीं है। मंगलवार को चंडीगढ़ प्रशासन ने क्षेत्र में बची हुई आखिरी कॉलोनी शाहपुर ध्वस्त कर दी। रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रशासन इसके लिए बीते 12-वर्षों से अभियान चला रहा था और इसके ज़रिए पूरे शहर में 520 एकड़ ज़मीन दोबारा हासिल की गई।