चंडीगढ़ में सोमवार को एक तेज़ रफ्तार पोर्शा कार ने 2 स्कूटरों को टक्कर मार दी जिसमें एक 24-वर्षीय युवक की मौत हो गई जबकि दो महिलाएं घायल हो गईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना में युवक का शव 2 टुकड़ों में बंट गया। पुलिस के अनुसार, कार चालक वाहन में अकेला था और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।