चंडीगढ़ में पत्नी ने सड़क पर डांस कर बनाई रील, ट्रैफिक जाम होने पर कॉन्स्टेबल पति हुआ सस्पेंड

चंडीगढ़ (हरियाणा) में एक पुलिस कॉन्स्टेबल की पत्नी ने बीच सड़क पर हरियाणवी गाने पर डांस कर रील बनाई जिससे ट्रैफिक जाम हुआ और इस कारण उसके पति को सस्पेंड कर दिया गया है। इस मामले में कॉन्स्टेबल की पत्नी समेत दो महिलाओं पर केस दर्ज हुआ था। डांस का वीडियो कॉन्स्टेबल की आईडी से अपलोड किया गया था।