चिता की राख से यूपी में चोरी हुईं अस्थियां, शिकायत दर्ज
हापुड़ (उत्तर प्रदेश) में चिता की राख से अस्थियां चुराए जाने का मामला सामने आया है। दो सितंबर को 85 वर्षीय महिला के निधन के बाद परिजन ने अपने खेत में उनका अंतिम संस्कार किया था। पीड़ित परिवार ने मामले को लेकर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।