चिता पर सांसें चलने के बाद श्मशान से वापस लाए गए शख्स की राजस्थान में हुई मौत
राजस्थान के झुंझुनूं में चिता पर सांसें चलने के बाद श्मशान से वापस लाए गए शख्स की शुक्रवार सुबह जयपुर के अस्पताल में मौत हो गई। बकौल रिपोर्ट्स, श्मशान से लाने के बाद शख्स करीब 12-घंटे जीवित रहा। गौरतलब है, अस्पताल ने मूक-बधिर शख्स को मृत बताकर 2-घंटे तक फ्रीज़र में रखने के बाद उसका पोस्टमॉर्टम तक करा दिया था।