हिंदू कैलेंडर के 12-महीनों के नाम नक्षत्रों पर आधारित हैं। चैत्र का नाम चित्रा, वैशाख का विशाखा, ज्येष्ठ का ज्येष्ठा, आषाढ़ का पूर्वाषाढ़ा/उत्तराषाढ़ा, श्रावण का श्रवण, भाद्रपद का पूर्वभाद्रपद/उत्तरभाद्रपद, आश्विन का अश्विनी पर पड़ा। वहीं, कार्तिक का कृतिका, मार्गशीर्ष का मृगशिरा, पौष का पुष्य, माघ का मघा और फाल्गुन का पूर्वाफाल्गुनी या उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के नाम पर रखा गया है।