चौथे टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने किया प्लेइंग XI का एलान, 8 साल बाद हुई डॉसन की वापसी
इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग इलेवन का एलान कर दिया है। इंग्लैंड ने चोट की वजह से सीरीज़ से बाहर हो चुके स्पिनर शोएब बशीर की जगह लियम डॉसन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। डॉसन की 8 साल बाद इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है।