बुलंदशहर (यूपी) में एक ज्यूलरी शोरूम में ग्राहक बनकर पहुंची एक महिला द्वारा साथी संग मिलकर चंद मिनटों में करीब ₹6 लाख का सोने का हार चुराए जाने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में दुकानदार को व्यस्त रखकर महिला सोने के हार को अपने साड़ी के पल्लू में छिपाती नज़र आई। बकौल पुलिस, आरोपियों की तलाश जारी है।