चंद्रमा और शुक्र ग्रह कल आसमान में दिखेंगे एक साथ: जानें कैसे देख सकेंगे यह अद्भुत नज़ारा

कल (रविवार) सुबह सूर्योदय से 60-75 मिनट पहले चंद्रमा और शुक्र ग्रह का अद्भुत संयोजन (कंजंक्शन) दिखेगा। इस समय चंद्रमा केवल 4% रोशनी में दिखाई देगा और इसके पास चमकता हुआ शुक्र नज़र आएगा। चंद्रमा-शुक्र आकाश में पास दिखते हैं लेकिन इनके बीच लाखों किलोमीटर का अंतर है। इसे देखने के लिए पूर्वी क्षितिज के खुले स्थान पर जाना होगा।