चंद्रमा के कारण कैसे बदल गई चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल की ऑर्बिट?
चंद्रयान-3 का प्रोपल्शन मॉड्यूल नवंबर में दोबारा चंद्रमा के गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र में आया था और 6 और 11 नवंबर को यह मॉड्यूल चंद्रमा के करीब से गुज़रा था। बकौल इसरो, चंद्रमा के गुरुत्वाकर्षण खिंचाव (fly-bys) से प्रोपल्शन मॉड्यूल की कक्षा बढ़कर 4.09 लाखx7.27 लाख किमी हो गई और बिना अतिरिक्त ईंधन के इसका झुकाव भी 34° से 22° हो गया।