चंद्रमा पर जाना पसंद करूंगी लेकिन मेरे पति मुझे मार ही डालेंगे: मज़ाक में सुनीता विलियम्स
भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्षयात्री सुनीता विलियम्स ने चंद्रमा पर जाने के सवाल को लेकर हंसते हुए कहा है, "मैं चंद्रमा पर जाना बहुत चाहूंगी, लेकिन मेरे पति मुझे मार ही डालेंगे।" उन्होंने नासा के चंद्रमा पर दोबारा जाने की महत्वाकांक्षाओं को लेकर कहा, "मैं इसे लेकर बहुत उत्साहित हूं...यह एक बहुत बड़ा प्रयास है…सीखने के लिए बहुत कुछ है।"