चंद्रमा पर सफलतापूर्वक लैंड हुआ अमेरिका का प्राइवेट 'ब्लू घोस्ट' लैंडर

अमेरिकी अंतरिक्ष कंपनी फायरफ्लाई एयरोस्पेस के 'ब्लू घोस्ट' मिशन 1 का लैंडर रविवार को चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतर गया। यह लैंडर चंद्रमा के 'अनदेखे' हिस्से में उतरा है। लैंडर में नासा के 10 वैज्ञानिक उपकरण हैं। दरियाई घोड़े के आकार के इस लैंडर को 15 जनवरी को स्पेसX फाल्कन 9 रॉकेट के ज़रिए लॉन्च किया गया था।