चंद्रयान-2 पर लगा कैमरा अब भी सैकड़ों तस्वीरें भेज रहा है: इसरो
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष वी नारायणन ने कहा है कि चंद्रयान-2 पर लगा हाई रेज़ोल्यूशन कैमरा अभी भी सैकड़ों तस्वीरें भेज रहा है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने चांद पर रिसर्च करने के लिए भारत के महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान-5 को मंज़ूरी दे दी है और यह मिशन जापान के सहयोग से किया जाएगा।