भारत ने 100 गीगावॉट सोलर क्षमता स्थापित करने की उपलब्धि हासिल कर ली है। उद्योग निकाय नैशनल सोलर एनर्जी फेडरेशन ऑफ इंडिया (एनएसईएफआई) के सीईओ सुब्रह्मण्यम पुलिपका ने कहा, "चीन, अमेरिका और जर्मनी के बाद भारत 100 गीगावॉट का मील का पत्थर पार करने वाला चौथा सबसे बड़ा देश है। हालांकि, हम जर्मनी से थोड़े अंतर से पीछे हैं।"