चीनी कंपनी डीपसीक के सीनियर रिसर्चर चेन डेली ने चेतावनी दी है कि एआई भविष्य में समाज के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है। अगले 5-10 सालों में यह नौकरियां छीन सकता है और 10-20 साल में इंसानी काम भी कर सकता है। उन्होंने कहा कि यह तकनीक फायदेमंद है लेकिन लंबे समय में नकारात्मक असर डाल सकती है।