चीनी कंपनी ने बनाया अनोखा 'टॉयलेट रूल', हल्का होने के लिए मिलेंगे सिर्फ 2 मिनट; छिड़ी बहस
एक चीनी कंपनी ने अपने कर्मचारियों के टॉयलेट इस्तेमाल करने के लिए खास टाइम स्लॉट निर्धारित किए हैं जिसकी आलोचना की जा रही है। कर्मचारियों को दिन में अलग-अलग टाइम स्लॉट में टॉयलेट इस्तेमाल करना होगा और निर्धारित समय के अलावा उन्हें केवल दो मिनट के लिए टॉयलेट इस्तेमाल करने की अनुमति दी गई है।