चीनी फैशन ब्रैंड शीन ने 5 साल बाद भारत में की वापसी, रिलायंस की मदद से नया ऐप हुआ लॉन्च
चीनी फैशन ब्रैंड शीन ने 5 साल बाद रिलायंस रिटेल की साझेदारी में भारत में वापसी की है। 2020 में भारत-चीन तनाव के कारण प्रतिबंधित किए गए इस ब्रैंड को कड़ी शर्तों के तहत दोबारा लॉन्च किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शीन की केवल तकनीकी भागीदार होगी जबकि संचालन और डेटा पर पूरा नियंत्रण रिलायंस रिटेल के पास रहेगा।