चीनी रोबोट्स ने 64 घंटे में 99% सटीकता के साथ की 17,625 टैबलेट्स की जांच
चीनी कंपनी AGIBOT ने अपने खास ह्यूमैनॉइड रोबोट्स को लगातार 6 दिनों तक एक टैबलेट असेंबली लाइन पर काम करते हुए लाइव दिखाया है। इस दौरान 8 G2 रोबोट्स ने 64 घंटे से भी ज़्यादा समय तक लगातार काम किया और 99.99% सटीकता के साथ कुल 17,625 टैबलेट्स की जांच की। गौरतलब है, रोबोट्स ने 64,000 से अधिक काम किए।