चीन 'साम दाम दंड भेद' अपना रहा है, हमें भी ज़रूरत है: कोटक म्यूचुअल फंड के निलेश शाह

कोटक म्यूचुअल फंड के एमडी निलेश शाह ने कहा है, "चीन ने विष्णुगुप्त व चाणक्य से सीखा और 'साम दाम दंड भेद' की नीति अपना रहा है। हम चाणक्य को भूल गए हैं इसलिए हमें मेहनत की ज़रूरत है।" उन्होंने कहा, "चीन में गूगल, याहू, फेसबुक नहीं है। इसके बावजूद कंपनियां चीन को बंद इकोनॉमी वाला देश नहीं मानती हैं।"