inshorts

चीनी हैंडलरों की मदद से 500 लोगों से ₹235 करोड़ ठगने वाला गिरोह नोएडा से अरेस्ट

नोएडा एसटीएफ ने चीनी हैंडलरों की मदद से लोगों को डिजिटल अरेस्ट कर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर 2 लोगों को अरेस्ट किया है। एसटीएफ के मुताबिक, गिरोह ने 500 से अधिक लोगों से ₹235 करोड़ की ठगी की है। गिरोह के सदस्य लोगों को कॉल कर उन्हें डिजिटल अरेस्ट होने की बात कहकर उनसे पैसे ऐंठते थे।