चीन आश्वासन दे कि वह अपने एयरपोर्ट से गुज़रने वाले भारतीयों को निशाना नहीं बनाएगा: MEA
भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने चीन से 'आश्वासन' मांगा है कि चीनी एयरपोर्ट से गुज़रने वाले भारतीयों को सिलेक्टिवली निशाना नहीं बनाया जाएगा और उन्हें मनमाने ढंग से हिरासत में नहीं लिया जाएगा। इसके साथ ही MEA प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने भारतीयों को चीन की यात्रा के दौरान 'उचित विवेक' बरतने की सलाह भी दी है।