अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीनी टेक स्टार्टअप डीपसीक एआई का अचानक ऊपर आना एआई से जुड़ी अमेरिकी कंपनियों के लिए सजग होने की चेतावनी है। उन्होंने कहा, "चीनी कंपनी एआई की तेज़ और बहुत कम खर्चीली तकनीक लेकर आ रही है। यह अच्छा है, क्योंकि आपको ज़्यादा पैसे खर्च करने की ज़रूरत नहीं है।"