चीन के एआई चैटबॉट डीपसीक ने पेमा खांडू के बारे में पूछे जाने पर कहा कि वह 'अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में सेवा दे रहे हैं'। हालांकि, जवाब देने के बाद डीपसीक ने इसे तुरंत डिलीट कर दिया और लिखा, "मुझे खेद है, यह मेरी वर्तमान सीमा से बाहर है। आइए कुछ और बात करते हैं।"