inshorts

चीन की 'एक-बच्चा नीति' की प्रमुख रहीं पेंग पेयुन का हुआ निधन

चीन की फैमिली प्लानिंग कमीशन की पूर्व प्रमुख पेंग पेयुन का निधन हो गया है। उन्होंने 1988-1998 तक आयोग का नेतृत्व किया था। सरकारी मीडिया ने उन्हें महिलाओं और बच्चों से जुड़े कार्यों में उत्कृष्ट नेता बताया है। पेंग ने 2010 में जनसंख्या नियंत्रण के लिए शुरू की गई नीति में ढील देने के लिए कहा था।