चीन के ज़ू ने गधों को ज़ेब्रा जैसा दिखाने के लिए काले और सफेद रंग से रंगा; हुई आलोचना

चीन के एक चिड़ियाघर ने गधों को ज़ेब्रा जैसा दिखाने के लिए काले और सफेद रंग से रंग दिया जिसके बाद चिड़ियाघर की आलोचना हो रही है। दरअसल, दर्शकों ने नकली रंगत पकड़ ली और मामला सोशल मीडिया पर फैल गया। ज़ू प्रशासन ने इसे 'मज़ाक और मार्केटिंग रणनीति' बताया जबकि लोगों ने इसे जानवरों के साथ दुर्व्यवहार करार दिया।