चीन ने अपनी सबसे तेज़ मैगलेव ट्रेन के साथ नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है जिसने सिर्फ 2 सेकेंड में 700 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार हासिल कर ली। चीन की नैशनल यूनिवर्सिटी ऑफ डिफेंस टेक्नोलॉजी के रिसर्चर्स ने एक मैग्नेटिक लेविटेशन ट्रेन पर यह टेस्ट किया और वे लगभग 1,000 किलोग्राम वज़न वाले वाहन को इस स्पीड तक पहुंचाने में कामयाब रहे।