चीन के दौरे पर बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख ने भारत के लिए दिया विवादित बयान
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने चीन के दौरे पर भारत के लिए एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा, "भारत के सात राज्य जिन्हें सेवन सिस्टर्स कहा जाता है...वे भूमि से घिरे हुए क्षेत्र हैं...हम इस रीजन के समुद्र के संरक्षक हैं।" उन्होंने चीन को इस क्षेत्र का विस्तार करने के लिए आमंत्रित भी किया।