inshorts

चीन की दुल्हन ने झारखंड के दूल्हे के साथ रचाई शादी, अनोखी है दोनों की प्रेम कहानी

साहिबगंज (झारखंड) के रहने वाले चंदन सिंह नामक युवक ने चीन की छियाओ जियाओ संग भारतीय परंपरा से 6 दिसंबर को शादी रचाई। चंदन और जियाओ की मुलाकात चीन और लंदन में पढ़ाई के दौरान हुई थी और उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई जिसके बाद उन्होंने शादी करने का फैसला किया। शादी में परिवार, रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए।