चीन के एक मंदिर में सोने की चेन पहने एक बिल्ली मंदिर आने वाले लोगों को अनोखे अंदाज़ में 'आशीर्वाद' देती है। इसका वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बिल्ली लोगों से हाई-फाइव करती दिखाई दे रही है जिसे लोग आशीर्वाद के तौर पर ले रहे हैं। वहीं, बिल्ली से मिलने के लिए लोगों की लंबी लाइनें लगती हैं।